Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
CM Sai’ रायपुर। देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इनमें शिक्षक भर्ती, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन प्रमुख रहे। ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने का ऐलान मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को बड़ी…
BREAKING NEWS : जकार्ता। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। तेज झटकों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कुछ ढह गईं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 20 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 7.7 तीव्रता से कांपी धरती भूकंप के झटके शनिवार सुबह महसूस किए गए। इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि फ्लोरेस द्वीप और आसपास के क्षेत्रों में लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई इलाकों…
नई दिल्ली। Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज का तिहरा शतक बनाना बेहद खास उपलब्धि माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा रन की पारियां काफी कम देखने को मिली हैं। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इसकी बड़ी वजह टी20 क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को बताया है। उनका मानना है कि आधुनिक बल्लेबाजों में आक्रामकता तो बढ़ी है, लेकिन लंबे समय तक क्रीज पर टिककर खेलने का धैर्य कम हुआ है। T20 ने बदला बल्लेबाजों का अंदाज हरभजन सिंह ने एक पॉडकास्ट में टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारियों की…
नई दिल्ली। Batwara 1947: भारत और पाकिस्तान के इतिहास में 1947 का विभाजन एक ऐसी त्रासदी है, जिसकी याद आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। देश के बंटवारे के साथ लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर अनजान जगहों पर जाना पड़ा। इस दौरान सांप्रदायिक हिंसा और विस्थापन ने इंसानी रिश्तों को भी गहरी चोट पहुंचाई। विभाजन की इसी पीड़ा और उसके मानवीय पहलुओं को सिनेमा और टेलीविजन पर कई बार दिखाया गया है। हाल ही में रिलीज हुई Batwara 1947 भी इसी ऐतिहासिक दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अगर आप इस फिल्म को देखने से पहले 1947…
CBI बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से जुड़े मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंट्री हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CBI की चार सदस्यीय टीम जांच के लिए बिलासपुर पहुंची। टीम ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर मामले से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले। इसके बाद जांच टीम सेंट्रल जेल भी पहुंची, जहां मामले से संबंधित जानकारी और रिकॉर्ड जुटाए गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला गंभीर होने के बाद न्यायिक स्तर पर भी इसकी सुनवाई हुई। मामले…
नई दिल्ली: Hariyali Teej 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे जीवनसाथी की कामना से यह व्रत करती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग के कपड़े, हरी चूड़ियां और मेहंदी का विशेष महत्व माना जाता है। हरियाली तीज पर हरा रंग क्यों पहनते हैं? धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार, हरा रंग प्रकृति, खुशहाली, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना…
CG Electricity Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शनों की बिलिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्री-पेड बिजली प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था 1 अगस्त से लागू की गई है। अब प्रत्येक नगरीय निकाय में प्री-पेड बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्री-पेड व्यवस्था पर फोकस नई व्यवस्था के तहत सरकारी बिजली कनेक्शनों में पहले से बिजली की राशि जमा करने की प्रणाली अपनाई जा रही है। इसका उद्देश्य बिजली बिलों के…
80th Independence Day : रायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री साय राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए. जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया. अब कुछ ही देर में वह परेड की सलामी लेंगे. CG NEWS : 15 अगस्त से पहले बड़ा फैसला, अच्छे व्यवहार वाले 101 आजीवन कैदी जेल से बाहर https://youtu.be/CsBfp77aHUs
PM Modi’ नई दिल्ली। देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा, विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। इसी दौरान उन्होंने ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर भी चेतावनी दी और देशवासियों से सतर्क रहने का आह्वान किया। लाल किले से पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित…
15 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope मेष – पॉजिटिव- रोज के कामों से हटकर आज कुछ नई गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक सोच वाले लोगों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी. किसी दोस्त की मदद से पैसों से जुड़ी परेशानी भी कम हो सकती है. नई चीजें सीखने और अलग तरीके से समय बिताने से मन अच्छा रहेगा. किसी काम को लेकर उलझन है, तो भरोसेमंद लोगों से हुई बातचीत आपको सही दिशा दे सकती है. नेगेटिव- अचानक किसी रिश्तेदार के घर आने से आपकी दिनचर्या कुछ बिगड़ सकती है. गुस्से और जल्द प्रतिक्रिया देने की आदत पर काबू…
