Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं को सम्मान देने वाले महान राष्ट्रनायक…
Amit Shah’ जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘वंदे मातरम’ को लेकर उठे विवाद का जिक्र करते हुए शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान को माफ नहीं करेगी। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर निशाना अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण विरासत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस जैसे…
वाराणसी: Varanasi Airport Firing: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। गोली एक महिला कर्मचारी के पैर में लगी, जबकि एक पुरुष कर्मचारी के हाथ को छूती हुई निकल गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मैगजीन निकालते समय दब गया ट्रिगर जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे…
हवाई: Hurricane Lala: अमेरिका के हवाई राज्य में Hurricane Lala ने चिंता बढ़ा दी है। कैटेगरी-1 का तूफान ‘लाला’ बिग आइलैंड के लिए करीब 155 साल बाद पहली बार सीधे खतरे के रूप में सामने आया है। तूफान के चलते तेज हवाओं, भारी बारिश और ऊंची समुद्री लहरों ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया है। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। 2.1 लाख लोगों पर मंडरा रहा खतरा बिग आइलैंड की आबादी करीब 2.1 लाख है और यहां तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा माउई, ओआहू, काउई और मोलोकाई समेत अन्य द्वीपों पर भी अलर्ट…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में किराएदारों और घरेलू सहायकों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। मकान मालिकों और नियोक्ताओं को सत्यापन के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। अब वे घर बैठे ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। डिजिटल सुविधा के जरिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है। थाने जाने की जरूरत नहीं अब तक किराएदार या घरेलू कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए संबंधित थाने में आवेदन देना पड़ता था। इसमें समय लगने के साथ…
CG NEWS : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए निवेश से जुड़े फर्जी विज्ञापन दिखाए। इन विज्ञापनों के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया गया और धीरे-धीरे उससे लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। फर्जी विज्ञापन देखकर निवेश का झांसा जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी रिटायर्ड BSP कर्मचारी की नजर सोशल मीडिया पर चल रहे निवेश संबंधी एक…
मुंबई :Food and Drug Administration: ‘विमल’ पान मसाला के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन बड़े अभिनेता मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों अभिनेताओं से विज्ञापन को लेकर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। FDA ने सोशल मीडिया से विज्ञापन हटाने को कहा महाराष्ट्र FDA के मुताबिक, ‘विमल पान मसाला’ से जुड़े विज्ञापन को लेकर कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 24 के तहत नोटिस जारी किया गया है। FDA ने संबंधित अभिनेताओं को सोशल…
नई दिल्ली: IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। पहली पारी में 37 रन बनाकर रन आउट होने वाले जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने शुरुआती 30 मुकाबले 30 अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। 30 टेस्ट, 30 अलग-अलग मैदान यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में उतरते ही भारत के लिए अपना 30वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। खास बात यह है कि…
कोलकाता: Ashish Banerjee suicide case: पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत मिले। उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से एक पन्ने का कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने राजनीति में आने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया। सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार पुलिस के अनुसार, कथित सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने अपनी मौत के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया। हालांकि, उन्होंने राजनीति में आने को लेकर…
CG NEWS : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक PT शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को मोबाइल पर कथित तौर पर अश्लील और शादी से संबंधित मैसेज भेजकर परेशान करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि छात्रा के परिजनों ने शिक्षक को समझाइश भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से उसकी हरकतें जारी रहीं। शनिवार को दोबारा समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। मोबाइल पर मैसेज भेजने का आरोप मामले के अनुसार, एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने PT शिक्षक पर आरोप लगाया है कि वह छात्रा के मोबाइल पर लगातार…
