Close Menu
4bebaaknewstv.in4bebaaknewstv.in

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट

    August 26, 2026

    Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

    August 26, 2026

    Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4bebaaknewstv.in4bebaaknewstv.in
    Friday, October 16
    • होम
    • अन्य
    • उद्योग
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफ़ल
    4bebaaknewstv.in4bebaaknewstv.in
    Home»मनोरंजन»Batwara 1947: बंटवारे की हिंसा से विस्थापन तक, 1947 का दर्द दिखाती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज
    मनोरंजन

    Batwara 1947: बंटवारे की हिंसा से विस्थापन तक, 1947 का दर्द दिखाती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज

    Raj MohammadBy Raj MohammadAugust 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Copy Link Twitter WhatsApp Telegram

    नई दिल्ली। Batwara 1947: भारत और पाकिस्तान के इतिहास में 1947 का विभाजन एक ऐसी त्रासदी है, जिसकी याद आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। देश के बंटवारे के साथ लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर अनजान जगहों पर जाना पड़ा। इस दौरान सांप्रदायिक हिंसा और विस्थापन ने इंसानी रिश्तों को भी गहरी चोट पहुंचाई।

    विभाजन की इसी पीड़ा और उसके मानवीय पहलुओं को सिनेमा और टेलीविजन पर कई बार दिखाया गया है। हाल ही में रिलीज हुई Batwara 1947 भी इसी ऐतिहासिक दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अगर आप इस फिल्म को देखने से पहले 1947 के बंटवारे को अलग-अलग नजरिए से समझना चाहते हैं, तो ये पांच बेहतरीन फिल्में और मिनी सीरीज जरूर देख सकते हैं।

    1. गरम हवा

    एम एस सथ्यू की 1973 में आई ‘गरम हवा’ को विभाजन के बाद के हालात को पर्दे पर उतारने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म की कहानी सलीम मिर्जा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में रहने का फैसला करते हैं।

    लेकिन विभाजन के बाद बदलते सामाजिक और आर्थिक माहौल में उनके लिए भारत में रहना आसान नहीं होता। पुश्तैनी घर, कारोबार और रिश्तों के बीच उनका परिवार लगातार मुश्किलों का सामना करता है। फिल्म दिखाती है कि विभाजन का असर सिर्फ सीमा पार जाने वालों पर नहीं, बल्कि अपने ही देश में रह जाने वाले लोगों पर भी पड़ा।

    2. तमस

    गोविंद निहलानी की ‘तमस’ भीष्म साहनी के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित मिनी सीरीज है। 1988 में आई इस सीरीज में 1947 के विभाजन के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।

    कहानी नत्थू नाम के सफाई कर्मचारी से शुरू होती है, जिसे एक व्यक्ति सूअर मारने के लिए कहता है। बाद में मस्जिद के बाहर सूअर का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव और हिंसा फैल जाती है। ओम पुरी ने नत्थू की भूमिका निभाई थी।

    CG Electricity Update : बिजली खर्च पर सरकार की सख्ती, हर नगर निकाय में बनेगा प्री-पेड सिस्टम का नोडल अधिकारी

    3. 1947 अर्थ

    दीपा मेहता की ‘1947 अर्थ’ विभाजन की कहानी को एक बच्चे की नजर से दिखाती है। 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म बाप्सी सिधवा के उपन्यास Cracking India पर आधारित थी।

    कहानी लाहौर में रहने वाली आठ साल की पारसी बच्ची लेनी के इर्द-गिर्द घूमती है। राजनीतिक माहौल में तेजी से आ रहे बदलाव का असर उसके परिवार और करीबी दोस्तों पर पड़ता है। आमिर खान, नंदिता दास और राहुल खन्ना जैसे कलाकारों ने फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाईं।

    4. ट्रेन टू पाकिस्तान

    ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ खुशवंत सिंह के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित फिल्म है। पामेला रूक्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पंजाब के काल्पनिक गांव मानो माजरा की है।

    गांव में सिख और मुस्लिम समुदाय लंबे समय से मिल-जुलकर रहते हैं। लेकिन विभाजन के बाद परिस्थितियां तेजी से बदलने लगती हैं। पाकिस्तान से आने वाली लाशों से भरी ट्रेन गांव के शांत माहौल को हिंसा और नफरत की आग में झोंक देती है। फिल्म बताती है कि राजनीतिक घटनाओं का असर आम लोगों के रिश्तों पर किस तरह पड़ता है।

    5. Partition: The Day India Burned

    अगर आप विभाजन को सिर्फ फिल्मी कहानी के बजाय वास्तविक घटनाओं और लोगों की आपबीती के जरिए समझना चाहते हैं, तो ‘Partition: The Day India Burned’ देख सकते हैं। 2007 में आई यह डॉक्यूमेंट्री विभाजन के दौरान हुई हिंसा, बड़े पैमाने पर विस्थापन और अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए लोगों की कहानी सामने लाती है।

    डॉक्यूमेंट्री में उन लोगों के अनुभवों के जरिए बताया गया है कि किस तरह सदियों से साथ रह रहे समुदाय अचानक एक नई राजनीतिक सीमा के कारण अलग हो गए।

    Batwara 1947 से पहले क्यों देखें ये फिल्में?

    Batwara 1947 देखने से पहले ये पांचों क्रिएशन देखने से आपको 1947 के विभाजन को अलग-अलग नजरियों से समझने का मौका मिलेगा। ‘गरम हवा’ विस्थापन और पहचान की पीड़ा दिखाती है, ‘तमस’ सांप्रदायिक हिंसा पर केंद्रित है, जबकि ‘1947 अर्थ’ एक बच्चे की नजर से उस दौर को सामने लाती है। वहीं ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ आम लोगों और आपसी रिश्तों पर पड़े असर को दिखाती है और ‘Partition: The Day India Burned’ वास्तविक अनुभवों के जरिए इतिहास को सामने रखती है।

    अगर आप Batwara 1947 देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन पांचों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

    bebaak news
    Raj Mohammad

    Editor-in-chief


    Share. Facebook Copy Link Twitter WhatsApp
    Raj Mohammad
    • Website

    Editor-in-chief

    Related Posts

    Sunita Ahuja: गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, खुलकर किया मामी का सपोर्ट

    August 26, 2026

    Kiara Advani Pregnancy : कियारा की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन, आंखों में थे खुशी के आंसू

    August 25, 2026

    Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’

    August 24, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट

    August 26, 20261 Views

    Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

    August 26, 20261 Views

    Vehicle Headlight New Rules: अब हेडलाइट की मनमानी पर लगेगी लगाम, Low Beam से लेकर हाई-बीम तक बदलेगा नियम

    August 26, 20261 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट

    Raj MohammadAugust 26, 2026

    High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों को लेकर जुलाई…

    Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

    August 26, 2026

    Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

    August 26, 2026

    Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Contact Us

    Raj Mohammad

    Editor

    Email: 4bebaaknewstv@gmail.com

    Contact Number: 808531007

    Office Address: Khatri Apartment, Near Om Shanti Cottage, Keshav Murra Bhatta Road, Street No. 11, Hemu Nagar, Bilaspur, Chhattisgarh - 495004

    Disclaimer

    4Bebaak News TV पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों, संवाददाताओं, प्रेस विज्ञप्तियों एवं प्राप्त सूचनाओं पर आधारित हो सकती है। हम जानकारी की सटीकता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करते हैं, फिर भी किसी त्रुटि या चूक की संभावना से पूर्णतः इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री पर किसी भी प्रकार की आपत्ति, सुधार या शिकायत के लिए हमारे संपादकीय विभाग से संपर्क करें।

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Terms & Conditions
    © 2026 4bebaaknewstv. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.