Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
CG Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स अस्पताल के सामने एक युवक को कार से टक्कर मारने के बाद कुचलने का मामला सामने आया है। घटना में युवक की मौत हो गई। पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घटना की भयावह तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाद से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। एम्स के सामने हुआ खूनी विवाद जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे…
नई दिल्ली: JNU Tiranga Rally Controversy: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में तिरंगा बाइक रैली को लेकर विवाद सामने आया है। एबीवीपी से जुड़े छात्रों का आरोप है कि रैली के दौरान कुछ वामपंथी छात्रों ने विरोध करते हुए आपत्तिजनक नारे लगाए और अन्य छात्रों को ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाने से रोकने की कोशिश की। तिरंगा लेकर निकली बाइक रैली एबीवीपी छात्रों के अनुसार, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिसर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया था। रैली में शामिल छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर…
CG College Admission 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। अब ऐसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में दाखिला नहीं ले सके थे, उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश का एक और मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत प्रवेश की तारीख…
Nag Panchami’ नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व नाग देवता की पूजा और प्रकृति के प्रति सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है और कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। पूजा के दौरान नाग पंचमी की कथा सुनने या पढ़ने की परंपरा भी कई स्थानों पर प्रचलित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग देवता की कथा का श्रवण करने से भय दूर होता है और परिवार की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद प्राप्त होता है। नाग पंचमी पर कथा सुनने की परंपरा धार्मिक मान्यताओं में पूजा-पाठ के…
CG Weather Update : रायपुर। 15 अगस्त की छुट्टी के बाद रविवार को अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जरूर देख लें। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश दर्ज की गई। वहीं, सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई है। कई इलाकों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश…
Horoscope मेष राशि – पॉजिटिव- आज कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी. परिवार से जुड़े मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और कई फैसलों में लोग आपकी बात सुनेंगे. किसी खास काम के लिए पैसे की जरूरत है और उधार लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उससे जुड़ी परेशानी हल हो सकती है. घर में किसी मेहमान या रिश्तेदार के आने से चहल-पहल बढ़ेगी. बच्चों को भी परिवार के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा. दिन को व्यवस्थित रखेंगे, तो परिवार और निजी काम दोनों संभाल पाएंगे. नेगेटिव- कानूनी नियमों या जरूरी प्रक्रिया को नजरअंदाज न करें. किसी बात…
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुनील साहू को एक बार फिर संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर जिले के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सदस्यों द्वारा चयन किया गया। पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुनील साहू ने सभी पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए…
रायपुर 15 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, अमर सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान, ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और राज्य में सुशासन एवं विकास की उपलब्धियों को समेटे यह प्रदर्शनी अतीत के गौरव से वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं तक छत्तीसगढ़ की यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदर्शनी के विभिन्न…
रायपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों तथा जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण कार्यकुशलता और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पदकों तथा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। समारोह में रक्षित केन्द्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक श्री रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और आधारभूत प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु देश के सर्वाेच्च ’राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026’…
रायपुर 15 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस माँ भारती की वंदना, हमारे गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का पावन अवसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,…
