Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
रायपुर 14 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे को देखते ही प्रत्येक भारतीय का मन गर्व और राष्ट्रप्रेम से भर उठता है। यह 140 करोड़ भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा राष्ट्रीय गौरव…
रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत गौरवशाली 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को पराधीनता से मुक्ति मिली। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस,…
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और उससे मिले सबक को पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्मरण रखना आवश्यक है। विभाजन की पीड़ा हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को हर परिस्थिति में अक्षुण्ण रखने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संचालनालय पुरातत्व स्थित मुक्ताकाशी मंच में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। समारोह में विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने…
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे तथा राज्य की विकास यात्रा और भावी योजनाओं को साझा करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमुख जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष…
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. द्विवेदी का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन ने हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने सृजन के माध्यम से भारतीय इतिहास,…
रायपुर 14 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति…
CG NEWS : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की सुरक्षा और सेवा में अदम्य साहस दिखाने वाले जवानों और अधिकारियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का बड़ा अवसर सामने आया है। प्रदेश पुलिस को कुल 141 गैलेंट्री मेडल मिलने की जानकारी सामने आई है। यह सम्मान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियानों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस जवानों द्वारा दिखाए गए साहस को मान्यता देता है। शौर्य और अदम्य साहस को मिला सम्मान छत्तीसगढ़ लंबे समय से नक्सल चुनौती का सामना करता रहा है। घने जंगलों और बेहद…
रायपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। अब एआई की पढ़ाई को इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ-साथ पॉलिटेक्निक संस्थानों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एआई से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और रोजगार के बदलते अवसरों के लिए तैयार करना है। पॉलिटेक्निक स्तर पर AI की पढ़ाई अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उससे संबंधित तकनीकी पाठ्यक्रमों का ज्यादा फोकस इंजीनियरिंग…
‘India’s Got Latent’ नई दिल्ली। चर्चित कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद में कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शो में दिव्यांगजनों को लेकर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को शीर्ष अदालत ने रद्द कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद दोनों के खिलाफ इस मामले में चल रही आपराधिक कार्यवाही पर विराम लग गया है। आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बढ़ा था विवाद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में कथित आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणियों के बाद विवाद खड़ा हुआ…
CG NEWS : बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद 101 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों के लिए नई शुरुआत का मौका आया है। शासन की पहल पर अच्छे आचरण और जेल में संतोषजनक व्यवहार को देखते हुए इन बंदियों को निर्धारित सजा अवधि पूरी होने से पहले रिहा किया गया है। इस फैसले के बाद रिहा हुए कैदियों को अब सामान्य जीवन में लौटकर नई जिंदगी शुरू करने का अवसर मिलेगा। अच्छे आचरण के आधार पर मिली रिहाई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों के आचरण…
