Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों को लेकर जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की निचली अदालतों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों की वर्तमान स्थिति दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, रायपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में लंबित मामलों की जानकारी शामिल है। निचली अदालतों में चल रहे मामलों की निगरानी हाईकोर्ट की ओर से जारी स्टेटस रिपोर्ट का उद्देश्य सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई की प्रगति पर नजर रखना है। रिपोर्ट…
Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुबह 5:20 बजे हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर सूर्यापेट जिले के दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। प्राइवेट बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। बस में…
Supaul Accident: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर हुआ, जहां बजरंगबली मंदिर के समीप झूलन पूजा के दौरान कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, लोग सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और कीर्तन कर रहे लोगों को कुचल दिया। टक्कर के बाद वाहन…
Islamabad Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। Pakistan Institute of Medical Sciences (PIMS) अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसा अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में हुआ, जहां कथित तौर पर AC का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी। घटना के समय नर्सरी में नवजात बच्चे मौजूद थे। नर्सरी में मौजूद थे 16 नवजात जानकारी के मुताबिक, आग लगने के वक्त नर्सरी में कुल 16 नवजात शिशु थे। आग तेजी से फैलने के कारण इनमें से 15 बच्चों की जान चली गई,…
Ai+ Nova 2 Power— टेक ब्रांड Ai+ अपने नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Power को बाजार में उतारने से पहले एक अलग रणनीति पर काम कर रहा है। आमतौर पर कंपनियां नए फोन सीधे रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च करती हैं, लेकिन Ai+ ने इस बार आम ग्राहकों की जेब तक पहुंचने से पहले डिवाइस की सुरक्षा और परफॉरमेंस को बाहरी जानकारों से परखवाने का फैसला किया है। कंपनी ने ‘Project Open Review 2.0’ की शुरुआत कर इस नए डिवाइस की पहली झलक दिखाई है। Ai+ Nova 2 Power: बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक…
Vehicle Headlight New Rules: रात के समय सड़कों पर तेज हेडलाइट की वजह से वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में संशोधन का ड्राफ्ट प्रस्तावित किया है। इसमें वाहनों की हेडलाइट की रोशनी, हाई-बीम के इस्तेमाल और विजिबिलिटी से जुड़े कई नियमों में बदलाव का प्रस्ताव है। नए दोपहिया वाहनों में Low Beam पर रहेगी हेडलाइट प्रस्ताव के मुताबिक, नए दोपहिया वाहनों में Automatic Headlamp On (AHO) सिस्टम एक्टिव रहने पर हेडलाइट केवल पासिंग बीम…
Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में है। दोनों के रिश्ते में मतभेद की खबरों के बीच परिवार के दूसरे सदस्यों से भी इस मामले पर सवाल किए जा रहे हैं। अब गोविंदा के भांजे और अभिनेता कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का खुलकर समर्थन किया है। सुनीता आहूजा के साथ खड़ी हुईं कश्मीरा शाह एक पार्टी में पैपराजी ने कश्मीरा शाह से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया। शुरुआत में कश्मीरा ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने…
Sunil Gavaskar on ICC: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच महज दो दिन में खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के रवैये पर सवाल उठाए हैं। गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर टेस्ट मैचों के जल्दी खत्म होने को लेकर कथित तौर पर दोहरे मापदंड का मुद्दा उठाया। मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की बड़ी जीत मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक पारी और 51 रन से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश की टीम मैच की दोनों पारियों में 100…
CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की हालत बिगड़ी, मेडिकल जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया
CGPSC Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित घोटाले के मामले में जेल में बंद टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जानकारी के अनुसार, जेल में रहने के दौरान टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी जांच की और आवश्यक उपचार…
26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की कृपा से यह क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता…
