Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
CG News : रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सामने आए पेपर लीक मामले को लेकर प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रविवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पेपर लीक प्रकरण के बाद अब एंटोमोलॉजी के बाद प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा गया है। प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द बैठक में परीक्षा…
CBI भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से जुड़े कथित लोहा चोरी मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग उठाई है। विधायक की मांग के बाद यह मामला अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। उन्होंने कथित चोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच की जरूरत बताई है। लोहा चोरी मामले पर विधायक ने उठाए सवाल BSP से जुड़े कथित लोहा चोरी मामले में बड़ी मात्रा में सामग्री के अवैध तरीके से बाहर जाने…
CM Vishnu Deo Sai’ रायपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर राजधानी रायपुर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से छत्तीसगढ़ के विकास एवं प्रदेशवासियों की…
Satish Mahana’ उन्नाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस की ओर से प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। इसी दौरान महाना मंच से नीचे उतरे और अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शुरू हुआ राष्ट्रगान जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पहुंचने के बाद पुलिस जवानों…
PM Modi’ नई दिल्ली। भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब केवल रॉकेट लॉन्च और सैटेलाइट निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है। देश के स्पेस स्टार्टअप्स भविष्य की ऐसी तकनीकों पर काम कर रहे हैं, जो कभी साइंस फिक्शन फिल्मों का हिस्सा हुआ करती थीं। इनमें अंतरिक्ष में सैटेलाइट की री-फ्यूलिंग, स्पेस डेब्रिस हटाने वाले रोबोट और माइक्रोग्रैविटी में दवाइयों के निर्माण जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करीब 20 स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से मुलाकात कर उनके प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान स्टार्टअप्स ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता और नई तकनीकों के…
CG BREAKING : कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल एक वाहन को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार पुलिसकर्मियों और वाहन चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घोड़ागांव के पास हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला NH-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान घोड़ागांव के पास काफिले में शामिल वाहन को एक…
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर उस समय माहौल गरमा गया, जब भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज आशिता फर्नांडो से भिड़ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्धशतक से पांच रन दूर रह गए यशस्वी भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल शुरुआत से ही अच्छी लय…
Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और महज 48 घंटे में इसने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। 48 घंटे में ₹18 करोड़ से ज्यादा की कमाई Toxic Advance Booking की शुरुआत 21 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे हुई थी। बुकिंग शुरू होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह…
Trump on Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर होर्मुज स्ट्रेट का एक नक्शा शेयर किया और इसे अमेरिका का नया इलाका बताया। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण यह समुद्री मार्ग दुनिया में तेल, प्राकृतिक गैस और अन्य सामानों की आपूर्ति के लिए अहम माना जाता है। ट्रंप ने फिर शेयर किया होर्मुज का नक्शा ट्रंप ने अपने पोस्ट में होर्मुज स्ट्रेट की तस्वीर साझा की, जिसमें इस महत्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट पर एक घेरा बनाया गया था।…
CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बरसात के मौसम के बीच स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षण के बाद भर्ती जानकारी के अनुसार, बच्ची को करीब दो दिनों से तेज बुखार और फ्लू…
