Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
CM Vijay Schemes for Women: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अन्नपूर्णी सुपर 6 योजना के तहत परिवार की महिला मुखियाओं को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलिंडर देने की घोषणा की। इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का भी विस्तार किया गया है। पोंगल से मिलेंगे हर साल तीन मुफ्त LPG सिलिंडर मुख्यमंत्री के मुताबिक अन्नपूर्णी सुपर 6 योजना को जनवरी में आने वाले पोंगल त्योहार से लागू किया जाएगा।…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में जेलों में सजा काट रहे कैदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार एक नई पहल करने जा रही है। गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से प्रदेश में 7 नई खुली जेलें यानी ओपन जेल शुरू करने की तैयारी है। इस व्यवस्था के तहत अच्छे आचरण वाले पात्र कैदियों को रोजगार और काम के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे जेल से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकें। अच्छे आचरण वाले कैदियों को मिलेगा मौका ओपन जेल की व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कैदियों में सुधार की भावना विकसित…
CG Crime News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत से सनसनी फैल गई। दोनों वारदातें डीडी नगर थाना क्षेत्र में सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में चाकू से हमला किया गया था। घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पिछले 20 दिनों में राजधानी में हत्या की कई घटनाएं सामने आने से कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। महादेव घाट रोड पर युवक की मौत पहली घटना महादेव घाट रोड की बताई जा रही…
CG News बिलासपुर। रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। तुषार पटेल ने लगाया मारपीट का आरोप तुषार पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुराने चोरी के मामले को लेकर पूछताछ…
Maruti Baleno Facelift Launch— भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कार बलेनो का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने आगामी फेसलिफ्ट के लॉन्च की तारीख तय कर ली है और इसे जल्द ही आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। नए अवतार में बलेनो को न केवल आक्रामक फ्रंट लुक दिया गया है, बल्कि केबिन फीचर्स और सुरक्षा के मामले में भी कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। Maruti Baleno Facelift Launch: मारुति ला रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे बदलाव डिजाइन…
BREAKING NEWS : नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के गोधनी इलाके में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। पानी शुद्धीकरण परियोजना में गैस रिसाव की घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गैस के संपर्क में आने से करीब 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने लगभग 150 घरों को खाली भी कराया। पानी साफ करने के प्रोजेक्ट में हुआ गैस रिसाव जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोधनी नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे पानी साफ करने के प्रोजेक्ट…
CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है। बस्तर और सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के अंत तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। फिलहाल मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है, हालांकि अब तक करीब 7 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में 24…
Worship of Lord Shiva : सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। सावन के दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भक्त शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घरों और मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग इन दोनों पूजा विधियों को एक ही मान लेते हैं, जबकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दोनों में अंतर है। जलाभिषेक क्या है? जलाभिषेक भगवान शिव की पूजा की सरल विधि है।…
Horoscope मेष: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे. परिवार में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. वृषभ: आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है. व्यापार में लाभ के योग हैं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. मिथुन: आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है.…
रायपुर, 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का मजबूत आधार बन रही है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं ऋण एवं अन्य सहयोग का लाभ लेते हुए स्वयं का व्यवसाय शुरू कर रही हैं और अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जशपुर जिले की रहने वाली श्रीमती सरिता यादव भी बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। पिछले वर्ष उन्हें…
