Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE 4 को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी पीटी और मेंस की व्यवस्था हटाने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और बिहार में शत-प्रतिशत डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। गांधी मैदान में टूटी बैरिकेडिंग सीएम आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने गांधी मैदान…
TMC Rebel MPs: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 कथित बागी सांसदों की सदस्यता से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी किया है। इन सांसदों के खिलाफ दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता की मांग की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत से कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में निर्देश लेकर कोर्ट…
CG Crime News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इंस्टाग्राम पेज संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट की जांच में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत मिली जानकारी के अनुसार, एक इंस्टाग्राम पेज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट सामने आने के…
CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया अब नेताओं की लोकप्रियता और जनता तक पहुंच का अहम माध्यम बन गया है। राजनीतिक दलों के नेता फेसबुक, एक्स (X) और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार अपनी गतिविधियों, बयानों और राजनीतिक मुद्दों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया प्रदर्शन को लेकर सामने आए आंकड़ों में अलग-अलग नेताओं की डिजिटल पहुंच में काफी अंतर दिखाई देता है। तीनों प्लेटफॉर्म पर भूपेश बघेल मजबूत सोशल मीडिया के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में डिजिटल रूप से सबसे मजबूत नजर आते हैं।…
CGBSE रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंडल ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दोनों श्रेणी के छात्रों को निर्धारित पात्रता के अनुसार स्कूलों में प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को 27 अगस्त 2026 तक प्रवेश लेने का अवसर दिया गया है। स्कूलों को प्रवेश देने के निर्देश CGBSE की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को…
Vaibhav Suryavanshi Jersey Number: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इन दिनों दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले वैभव भले ही पहली पारी में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनकी जर्सी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी जर्सी के नंबर पर टेप लगा हुआ नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जर्सी के एक अंक पर लगा था टेप दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं। मैच के दौरान उनकी जर्सी पर दो अंकों…
Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में कियारा साउथ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले चेन्नई में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक भावुक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर यश और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास को दी थी, तो दोनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। प्रेग्नेंसी के दौरान की थी फिल्म…
UPI Completes 10 Years: भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में क्रांति लाने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आज यानी 25 अगस्त 2026 को 10 साल का हो गया है। 25 अगस्त 2016 को लॉन्च हुआ UPI आज देश में डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। छोटी दुकानों पर कुछ रुपये के भुगतान से लेकर बड़े कारोबारी लेनदेन तक, UPI ने पैसे भेजने और प्राप्त करने का तरीका काफी आसान कर दिया है। UPI के 10 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खास पोस्ट शेयर कर इसकी उपलब्धियों को याद किया।…
Iran Sanctions: अमेरिका ने ईरान की आर्थिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए उसके पांच प्रमुख सेक्टर पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों का मकसद ईरान की अंतरराष्ट्रीय कमाई और दूसरे देशों के साथ होने वाले कारोबार को सीमित करना है। अमेरिका ने जिन क्षेत्रों को निशाना बनाया है, उनमें डिजिटल एसेट्स यानी क्रिप्टोकरेंसी, टेक्नोलॉजी, सोना, एविएशन और शिपिंग शामिल हैं। ईरान की कमाई पर अमेरिका का बड़ा वार अमेरिका के नए प्रतिबंधों के तहत उन आर्थिक गतिविधियों को निशाना बनाया गया है, जिनके जरिए ईरान को विदेशों से पैसा और अन्य आर्थिक लाभ हासिल होता है। अमेरिकी प्रशासन का…
CG Crime News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पालकी यात्रा के दौरान युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पालकी यात्रा के दौरान हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पालकी यात्रा…
