Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
PM Modi’ नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दौर में राजनीतिक संवाद का तरीका तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंत्रियों को युवाओं की भाषा और उनकी पसंद के मुताबिक सोशल मीडिया पर संवाद करने की सलाह दिए जाने के बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों की Instagram सक्रियता में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने के भीतर केंद्रीय मंत्रियों की Instagram पोस्टिंग में करीब 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 29 में से 28 मंत्रियों की बढ़ी सक्रियता आंकड़ों के मुताबिक, जिन 29 केंद्रीय मंत्रियों की सोशल मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण किया गया, उनमें…
CG BREAKING : रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस बार B.Sc फर्स्ट ईयर के ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ विषय के प्रश्नपत्र के परीक्षा से कई घंटे पहले वायरल होने की बात कही जा रही है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परीक्षा से करीब 6 घंटे पहले पेपर वायरल होने का दावा जानकारी के मुताबिक, B.Sc फर्स्ट ईयर की ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ विषय की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होनी थी। इसी…
Raksha Bandhan Special Train : रायपुर। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक तीन दिनों तक संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले से भाई-बहनों और अन्य यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन में होंगे 10 ICF कोच जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में कुल 10 ICF कोच लगाए जाएंगे।…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद और पथराव का मामला सामने आया है। झंडा चौक पंडरी स्थित पार्षद कार्यालय के बाहर कथित तौर पर गाली-गलौज के बाद पथराव किया गया। इस घटना में कार्यालय का कांच टूट गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद के बाद कार्यालय पर फेंके पत्थर जानकारी के मुताबिक, घटना पार्षद कार्यालय के बाहर हुई। यहां किसी बात को लेकर…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी आने वाले समय में निजी कंपनी को सौंपी जा सकती है। केंद्र सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के 11 एयरपोर्ट्स को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत निजी ऑपरेटरों को देने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक इन एयरपोर्ट्स के लिए 50 साल की कंसेशन अवधि रखी जाएगी। पांच बंडल में दिए जाएंगे 11 एयरपोर्ट सरकार ने 11 एयरपोर्ट्स को पांच अलग-अलग बंडल में रखने की योजना बनाई है। इसमें बड़े और छोटे एयरपोर्ट को एक साथ जोड़ा गया है,…
CG Weather Update : रायपुर। देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के लिए 26, 27, 28 और 29 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में कई दिनों तक बना रहेगा बारिश का असर IMD के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। 26 से 29 अगस्त के बीच…
Warning Label’ नई दिल्ली। चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पैकेज्ड फूड में ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की जानकारी उपभोक्ताओं को आसानी से मिले, इसके लिए फ्रंट-ऑफ-पैक Warning Label लगाने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। मामला अब सरकार और खाद्य कंपनियों के बीच मतभेद का कारण बन गया है। FSSAI ने Warning Label की जगह रखा दूसरा प्रस्ताव भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सुप्रीम कोर्ट में दिए गए अपने हालिया रुख में सामने की तरफ सीधे चेतावनी चिह्न लगाने के बजाय पोषण संबंधी जानकारी वाली टेबल का प्रस्ताव रखा है। इसमें किसी उत्पाद…
Horoscope मेष आज का आपका दिन शानदार रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे धन लाभ भी होगा। लव के मामले में पार्टनर को टाइम देना जरूरी है। अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन पर फोकस करें। आज के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। वृषभ आज लाइफ में रोमांस बना रहेगा। ज्यादा तनाव न लें और काम का प्रेशर घर पर न लाएं। वहीं, खर्च की अधिकता भी रहेगी। जंक फूड का ज्यादा सेवन न करें। करियर लाइफ थोड़ी बिजी हो सकती है। मिथुन आज पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कॉन्फिडेंट रहेंगे आज। आज आपका…
रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाएं अब ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध करा रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी श्रीमती हेमलता मनहर ऐसी ही प्रेरणादायी महिला हैं, जिन्होंने तकनीक को रोजगार का माध्यम बनाकर अपनी पहचान बनाई है। आज वे अपने क्षेत्र में सम्मान के साथ ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से पहचानी जाती हैं। *नमो ड्रोन दीदी योजना ने दिखाई नई राह* श्रीमती हेमलता मनहर ने नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़कर आधुनिक कृषि…
रायपुर, 25 अगस्त 2026/ आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत HIG एवं MIG श्रेणी के कुल 348 भवनों का निर्माण किया जाएगा। आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसी सेक्टर में आगामी चरण में 704 नए फ्लैट का निर्माण भी…
