Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
CG Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर ज्योति सिंह और डिप्टी कलेक्टर अरविंद शर्मा की नवीन पदस्थापना की गई है। ज्योति सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी जारी आदेश के मुताबिक, ज्योति सिंह वर्तमान में रायपुर संभाग में उपायुक्त के पद पर पदस्थ थीं। शासन ने उनका तबादला करते हुए उन्हें अपर आयुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया है। बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर… क्रीड़ा…
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा को कभी शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने दिया। उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बनने का सपना संजोए जयमंती की पढ़ाई को अब तकनीक का मजबूत सहारा मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम बगिया स्थित अपने निवास पर जयमंती को विशेष सॉफ्टवेयर युक्त लैपटॉप प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जयमंती वर्तमान में डिग्री गर्ल्स कॉलेज, रायपुर में बी.ए. अंतिम…
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के रूप में नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना के साथ शहर में ऐसे उद्योगों को आकर्षित किया जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों का आधार बन सकें। नवा रायपुर में टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और आईटी जैसे भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। औद्योगिक निवेश के इन प्रयासों का उद्देश्य केवल नई…
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के सदस्यों के साथ गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मैनी नदी के सुरम्य तट पर स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण एवं पूजन का तीन…
रायपुर. 17 अगस्त 2026. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि में 4000 दर्शक क्षमता के बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से 400 मीटर 8-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, मिनी जिम,…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छेरीखेड़ी इलाके में एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मेघराज साहू और नंदिनी धुर्व के रूप में हुई है। दोनों छेरीखेड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनके बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। Mahakal Temple Stampede : उज्जैन महाकाल मंदिर में मची अफरा-तफरी, करंट की अफवाह…
CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी गांव में वन विभाग के तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तालाब में पति के डूबने के बाद उसे बचाने के लिए पत्नी ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके। हादसे के दौरान एक रिश्तेदार महिला भी दंपती को बचाने के लिए तालाब में उतर गई थी। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पति को डूबता देख…
CG NEWS : जगदलपुर।’ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन से जुड़ी उनकी कथित भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पहले अध्यक्ष की हो चुकी है गिरफ्तारी…
नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन (CEA) ने E20 पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि E20 पेट्रोल से कुछ वाहनों, खासकर पुराने टू-व्हीलर्स पर असर पड़ सकता है। CEA के मुताबिक, पुराने दोपहिया वाहनों के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाना चाहिए। इससे ऐसे वाहन मालिकों को राहत मिल सकती है, जिनकी गाड़ियां ज्यादा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के अनुकूल नहीं हैं। पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग E10…
Twisha Sharma Death Case’ दिल्ली। ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने मामले में समर्थ और गिरिबाला सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। चार्जशीट में दोनों पर दहेज हत्या से जुड़े आरोप लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच के बाद CBI ने उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर अदालत में आरोप पत्र पेश किया है। दहेज को लेकर प्रताड़ना के आरोप जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले में दहेज को लेकर कथित प्रताड़ना और उससे जुड़े घटनाक्रम की जांच…
