Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raj Mohammad
रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं कई अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और फुहारों के चलते मौसम सुहावना बना रहा। राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने के साथ लोगों को हल्की उमस का भी सामना करना पड़ रहा है।…
Horoscope मेष दिन साफ फोकस और दोस्तों की मदद लेकर आगे बढ़ने का है। छोटी गलतियों से भी आप खुशी-खुशी कुछ नया सीखेंगे। अपनी ताकत दिखाने के मौके मिलेंगे। कोई हल्की-फुल्की शांत एक्टिविटी करें। वृषभ प्यार में स्थिरता और अपनापन महसूस होगा। छोटे-छोटे कदम आपको मजबूत बनाएंगे। आप अपने प्लान अच्छे से संभाल पाएंगे। छोटी प्रॉब्लम सुलझ जाएंगी और मन शांत रहेगा। मिथुन नई चीजें ट्राई करने और आइडिया शेयर करने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बोल्ड रहें लेकिन विनम्रता बनाए रखें। आपका क्लियर प्लान दूसरों को भी पसंद आएगा। कर्क एक साफ लिस्ट और लगातार कोशिश से आप काम शांति और…
रायपुर. 20 अगस्त 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), नालंदा परिसर, अधोसरंचना एवं अन्यो विभागीय योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति, मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। *निगम आयुक्तों और सीएमओ को टीम के साथ रोजाना वार्ड भ्रमण के दिए…
रायपुर. 20 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज जांजगीर जिला मुख्यालय में अपने चारों विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर दोनों जिलों में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों जिलों में संचालित विभागीय योजनाओं, विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने…
रायपुर, 20 अगस्त 2026/ जिले के वीर बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने और उनकी शौर्यगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही ‘शौर्य वाटिका’ में शहीदों के नाम पर उनके परिजनों द्वारा स्मृति वृक्ष लगाए गए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भी शहीदों की स्मृति में पीपल का…
Sajjan Kumar’ नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे और 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सज्जन कुमार के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उनके खिलाफ सिख विरोधी दंगों से जुड़े कई मामले लंबे समय तक अदालतों में चले थे।…
Bhilai Factory Accident News : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और मजदूरों में आक्रोश की स्थिति बन गई। जॉब हैंडलिंग के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मजदूर फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग से जुड़ा काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। घटना के…
CG Sports Awards 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने की प्रक्रिया के तहत राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने यह सूची जारी करते हुए खिलाड़ियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। जिन खिलाड़ियों या संबंधित पक्षों को सूची में किसी प्रकार की आपत्ति या संशोधन की आवश्यकता लगती है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने जारी की अंतरिम सूची खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल पुरस्कार 2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन की…
CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय महिला मिथिला नेताम की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने विश्रामपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन सहदेव वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि निजी क्लिनिक में ब्लड सैंपल लेने के बाद महिला को इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। ब्लड सैंपल लेने के बाद लगाया इंजेक्शन जानकारी के अनुसार, ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी मिथिला नेताम स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते जांच…
IGKV पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, B.Sc. द्वितीय वर्ष की परीक्षा निरस्त’ पांच सदस्यीय जांच समिति गठित
IGKV रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में कथित प्रश्नपत्र लीक की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। शिकायत सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। प्रश्नपत्र लीक की शिकायत के बाद कार्रवाई विश्वविद्यालय में B.Sc. द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत सामने आई थी। बताया…
